एक पक्षी की इच्छा!!

नमस्कार🙏 दोस्तों,

मेरा नाम Nitish Singhania है।

मैं आप लोगों के बीच एक नई कहानी लेकर आया हूं।आप लोग मेरे पिछला कहानी को पढ़ा ही होगा उम्मीद है की यह कहानी आपको और भी बेहतर लगेगी।

इस धरती पर करोड़ों प्रकार के प्राणी हैं। उन सभी प्राणियों में से सबसे खूबसूरत प्राणी पक्षी है। जिसे हर कोई बेहद पसंद करता है। अगर इस संसार में पक्षी ना होते तो ना जाने दुनिया कैसी होती। 

हमारे सुबह और शाम होने में भी पक्षियों का योगदान होता है।

इस संसार के हर एक प्राणी की अपनी-अपनी इच्छा होती हैं। वह अपनी जिंदगी को कैसे जीना चाहता है। अपनी जिंदगी में वह क्या हासिल करना चाहता है?

हमें अपने जीवन में खुशी तब मिलती हैं जब हमारी इच्छा पूरी हो जाती है। हम अपने इच्छा को पूरा करने के लिए कितनी भी बड़ी बाधा क्यों ना है उसका सामना कर लेते हैं।

दोस्तों, मैं इस कहानी में एक पक्षी की इच्छा के बारे में बात करने वाला हूं।

पक्षी की क्या इच्छा होती है? वह अपने इच्छा पूरी करने के लिए कैसे मेहनत करती है। उसे किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

हम सभी जानते हैं कि हमारे परिश्रम का फल हमें जरूर मिलता है।

हम इंसानों की तरह ही पक्षियों की सबसे बड़ी इच्छा होती है कि वह अपनी जिंदगी को अपने अनुसार जीएं। 

पक्षियों हमेशा अपने आप को स्वतंत्र रखना चाहती हैं।

वह हमेशा अपने आप को खुले आसमानों में उड़ते रहना पसंद करती हैं। 

दुनिया की सैर करना किसे पसंद नहीं होता चाहे वह कोई भी जीव क्यों ना हो।

पक्षी अपने जीवन यापन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहता है, वे अपना भोजन स्वयं ढूंढते हैं और अपने परिवार का भी भरण पोषण करते हैं। 

वे कभी भी भोजन के लिए एक दूसरों के बीच लड़ाई-झगड़ा नहीं करते जो मिलता उसी में मिल-बांट  कर खा लेते हैं।

पक्षी अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल करते है। वह हमेशा अपने बच्चों को अपनी तरह ही स्वतंत्र रूप से जीना सिखाती है। 

पक्षियों को चाहकना, बागों में उड़ना, कभी-कभी बरसात में भीगना बहुत पसंद होता है। 

पक्षियों को हमारे छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेलना पसंद आता है वह कभी-कभी हमारे छोटे बच्चों के भोजन को भी जैसें रोटियां बिस्कुट ले उड़ती है।

पक्षियां अपने आप को हमेशा प्राकृतिक से जोड़ कर रखते हैं। वे प्राकृतिक की भावनाओं को समझते हैं और प्राकृतिक उन्हें समझती हैं। पक्षियां कुछ बोल नहीं सकती परंतु अपने भावनाओं से हमें बहुत कुछ बतलाती हैं।

वे अपने खूबसूरत वाणी से हर किसी का मन मोह लेती है। हर पक्षी की बोली अलग-अलग होती है और हर पक्षी अपने भावनाओं में हमसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं।

"काश हम पक्षियों की भाषाओं को समझ पाते!!"

पक्षियों अपने इच्छा को पूरी करने के लिए अपने जिंदगी को जीते हैं और हम इंसान अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। 

हम अक्सर पक्षियों को पिंजरे में कैद कर उनकी आजादी उनसे छीन लेते हैं। 

कभी-कभी उनका शिकार कर उनकी जिंदगी और उनका वंश को समाप्त कर देते हैं।

क्या यही इंसानियत है? अपनी खुशी के लिए दूसरों को तकलीफ देना। 

कदापि नहीं, हमें यह कोई अधिकार नहीं है कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दूसरों की जिंदगी को तबाह कर दे। 

अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए बहुत सारे तरीके हैं। हर किसी की इच्छा होती है वह अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से खुशी-खुशी जिएं।

हमारी यह जिम्मेवारी होनी चाहिए कि हम पक्षियों का ख्याल रखें उनकी इच्छा के अनुसार हम उनकी मदद कर सकें।

आपको यह कहानी कैसी लगी यह हमें जरूर बताइएगा हमारे कमेंट बॉक्स में और अगर कहानी पसंद आई होगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा!!



मेरे पिछले कहानी को यहां से पढ़े।।👇👇

Internet वाला Love 

परिक्षा के पहले की रात

एक फुल की जिंदगी!!


धन्यवाद 🙏🙏💐🌷