एक पक्षी की इच्छा!!

नमस्कार🙏 दोस्तों,

मेरा नाम Nitish Singhania है।

मैं आप लोगों के बीच एक नई कहानी लेकर आया हूं।आप लोग मेरे पिछला कहानी को पढ़ा ही होगा उम्मीद है की यह कहानी आपको और भी बेहतर लगेगी।

इस धरती पर करोड़ों प्रकार के प्राणी हैं। उन सभी प्राणियों में से सबसे खूबसूरत प्राणी पक्षी है। जिसे हर कोई बेहद पसंद करता है। अगर इस संसार में पक्षी ना होते तो ना जाने दुनिया कैसी होती। 

हमारे सुबह और शाम होने में भी पक्षियों का योगदान होता है।

इस संसार के हर एक प्राणी की अपनी-अपनी इच्छा होती हैं। वह अपनी जिंदगी को कैसे जीना चाहता है। अपनी जिंदगी में वह क्या हासिल करना चाहता है?

हमें अपने जीवन में खुशी तब मिलती हैं जब हमारी इच्छा पूरी हो जाती है। हम अपने इच्छा को पूरा करने के लिए कितनी भी बड़ी बाधा क्यों ना है उसका सामना कर लेते हैं।

दोस्तों, मैं इस कहानी में एक पक्षी की इच्छा के बारे में बात करने वाला हूं।

पक्षी की क्या इच्छा होती है? वह अपने इच्छा पूरी करने के लिए कैसे मेहनत करती है। उसे किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

हम सभी जानते हैं कि हमारे परिश्रम का फल हमें जरूर मिलता है।

हम इंसानों की तरह ही पक्षियों की सबसे बड़ी इच्छा होती है कि वह अपनी जिंदगी को अपने अनुसार जीएं। 

पक्षियों हमेशा अपने आप को स्वतंत्र रखना चाहती हैं।

वह हमेशा अपने आप को खुले आसमानों में उड़ते रहना पसंद करती हैं। 

दुनिया की सैर करना किसे पसंद नहीं होता चाहे वह कोई भी जीव क्यों ना हो।

पक्षी अपने जीवन यापन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहता है, वे अपना भोजन स्वयं ढूंढते हैं और अपने परिवार का भी भरण पोषण करते हैं। 

वे कभी भी भोजन के लिए एक दूसरों के बीच लड़ाई-झगड़ा नहीं करते जो मिलता उसी में मिल-बांट  कर खा लेते हैं।

पक्षी अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल करते है। वह हमेशा अपने बच्चों को अपनी तरह ही स्वतंत्र रूप से जीना सिखाती है। 

पक्षियों को चाहकना, बागों में उड़ना, कभी-कभी बरसात में भीगना बहुत पसंद होता है। 

पक्षियों को हमारे छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेलना पसंद आता है वह कभी-कभी हमारे छोटे बच्चों के भोजन को भी जैसें रोटियां बिस्कुट ले उड़ती है।

पक्षियां अपने आप को हमेशा प्राकृतिक से जोड़ कर रखते हैं। वे प्राकृतिक की भावनाओं को समझते हैं और प्राकृतिक उन्हें समझती हैं। पक्षियां कुछ बोल नहीं सकती परंतु अपने भावनाओं से हमें बहुत कुछ बतलाती हैं।

वे अपने खूबसूरत वाणी से हर किसी का मन मोह लेती है। हर पक्षी की बोली अलग-अलग होती है और हर पक्षी अपने भावनाओं में हमसे बहुत कुछ कहना चाहती हैं।

"काश हम पक्षियों की भाषाओं को समझ पाते!!"

पक्षियों अपने इच्छा को पूरी करने के लिए अपने जिंदगी को जीते हैं और हम इंसान अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। 

हम अक्सर पक्षियों को पिंजरे में कैद कर उनकी आजादी उनसे छीन लेते हैं। 

कभी-कभी उनका शिकार कर उनकी जिंदगी और उनका वंश को समाप्त कर देते हैं।

क्या यही इंसानियत है? अपनी खुशी के लिए दूसरों को तकलीफ देना। 

कदापि नहीं, हमें यह कोई अधिकार नहीं है कि अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दूसरों की जिंदगी को तबाह कर दे। 

अपनी इच्छा को पूरी करने के लिए बहुत सारे तरीके हैं। हर किसी की इच्छा होती है वह अपनी जिंदगी को बेहतर ढंग से खुशी-खुशी जिएं।

हमारी यह जिम्मेवारी होनी चाहिए कि हम पक्षियों का ख्याल रखें उनकी इच्छा के अनुसार हम उनकी मदद कर सकें।

आपको यह कहानी कैसी लगी यह हमें जरूर बताइएगा हमारे कमेंट बॉक्स में और अगर कहानी पसंद आई होगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा!!



मेरे पिछले कहानी को यहां से पढ़े।।👇👇

Internet वाला Love 

परिक्षा के पहले की रात

एक फुल की जिंदगी!!


धन्यवाद 🙏🙏💐🌷






एक फुल की जिंदगी!!

नमस्कार🙏 दोस्तों,

मेरा नाम Nitish Singhania है।

मैं आप लोगों के बीच एक नई कहानी लेकर आया हूं।आप लोग मेरे पिछला कहानी को पढ़ा ही होगा उम्मीद है की यह कहानी आपको और भी बेहतर लगेगी।

इस दुनिया में हर प्राणी की एक जिंदगी होती है और कभी ना कभी उसकी जिंदगी समाप्त हो ही जाती है। मैं इस कहानी में एक फूल की जिंदगी के बारे में बात करने वाला हूं। 

फूल पौधों का एक महत्वपूर्ण भाग है। फूल पौधों के साथ-साथ हम मनुष्य प्राणी, जानवरों और पक्षियों के लिए के लिए भी उपयोगी होता है।

इस संसार के हर प्राणी को फूल बहुत ज्यादा पसंद आता है। फुल खासकर तितलियों और मधुमक्खियों को बहुत ज्यादा पसंद आता है क्योंकि उनका जीवन यापन फूलों पर ही होता है। 

एक पौधों में अनेकों फूल होते हैं, हर फूल की जिंदगी एक समान ही होती हैं। हर एक फूल का निर्माण एक कली से होती है। 

मतलब की कली फूल का प्रारंभिक भाग है। जब तक एक फूल कली के रूप में रहती है उस फूल के पास एक विकल्प होता है अगले पड़ाव में जाने का। जैसे ही कली से फूल का निर्माण होता है उस फूल की जिंदगी का आखरी पाला जाता है।

जब तक एक फूल कली के रूप में रहता है उसके तरफ कोई भी ध्यान नहीं देता, ना ही कोई मनुष्य प्राणी और ना ही कोई पक्षी या कीट पतंग। 

जब कली से फूल का निर्माण होता है तो कई पक्षी और कीट पतंग अपने भोजन के लिए उस फूल पर आकर बैठते हैं उसका रस चूसते हैं।

पक्षियों और कीट पतंगों द्वारा फूलों का रस चूसे जाना फूलों के लिए भी उपयोगी होता है।

फूलों का इंसानों के जीवन में भी बहुत बड़ा महत्व है। कोई व्यक्ति कितना भी उदास क्यों ना हो अगर वह किसी खूबसूरत फूल को देख ले तो वह मुस्कुरा ही देता है बिल्कुल उस फूल की तरह। 

वैसे फूलों की जिंदगी हम इंसानों की जिंदगी से बिल्कुल अलग है। क्योंकि फूल दूसरों की खुशी और मुस्कुराहट के लिए खिलते हैं। 

हम फूल का उपयोग अपने जीवन के हर अच्छे और बुरे पल में करते हैं। हम अपने प्रेम का प्रतीक फुल को ही मानते हैं। 

फुल हमारे सभी सुख दुख का साझेदार बनकर हमारे साथ रहता है।

और हम इंसान उन्हें अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें तोड़कर उस की जीवन को समाप्त कर देते हैं।


फूलों को कभी अपनी जिंदगी पर घमंड नहीं होता क्योंकि उसे इस बात का पता होता है कि

ज्योंही ही उसके जीवन की शुरुआत होती है उसके जीवन का आखिरी पल आ जाता है। 

जैसे ही कोई फूल कली से फूल के रूप में बदलता है वह टूट कर बिखर ना शुरू हो जाता है और उसकी जिंदगी के अंत का शुरुआत हो जाता है। 

हम इंसान बच्चे से जवान होते हैं फिर बुढ़ापा आतीं हैं। हम इंसानों को लगता है कि जब हम जवान होते हैं तब हमें जिंदगी जीने का वक्त आता है। 

परंतु एक फूल जैसे ही कली से फूल में बदलता है उसका अंत शुरू हो जाता है।

"कितनी अलग है ना एक फूल की जिंदगी हम इंसानों से।" 

हमें कभी इस बात का घमंड नहीं होना चाहिए कि हमेशा मेरा ही वक्त रहेगा। कभी-कभी कुछ वक्त ऐसा भी आता है जो हमारे लिए आखिरी वक्त हो सकता है। 

जैसे उस फूल के लिए कली से फूल में बदलना उस फूल के जिंदगी का आखरी पल हो जाता है।

जिस प्रकार फूल अपने जीवन के आखरी पल में हर किसी के काम आते हैं। 

ठीक वैसे ही हम इंसानों को भी अपने जीवन के आखिरी पल में हर अच्छे और बुरे लोगों के काम आते रहना चाहिए। 

मुझे नहीं लगता कि इस दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान होगा जिसे फूल से नफरत होगा। 

हम सब फूल को बेहद पसंद करते हैं। फूल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

दोस्तों आपके मन में फूल के जीवन के बारे में क्या विचार है आप मेरे साथ जरूर शेयर कीजिएगा। 

आपको यह कहानी कैसी लगी यह हमें जरूर बताइएगा हमारे कमेंट बॉक्स में और अगर कहानी पसंद आई होगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा।


पिछले कहानी को यहां से पढ़े।।👇👇

Internet वाला Love

परीक्षा के पहले की रात!!

धन्यवाद 🙏🙏💐🌷